बाबा रामदेव के अनशन का नाटकीय अंत हो गया पर अभियान जारी रहने के बयान आ रहे है। यह कैसे होगा, इसका खुलासा होना बाकी है। इधर अण्णा, जो बाबा के समर्थन में जन लोकपाल बिल के अपने मुद्दे को नेपथ्य में ले जाकर कूद पडे थे, अब बाबा को आन्दोलन चलाने के गुर सीखने की सलाह दे रहे है।
Recent Posts
Top Posts
Tag Cloud
Showing posts with label Punatambekar. Show all posts

कैसे जुड़े बिखरें आन्दोलन के तार ?
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
Anna Hazaare,
Baba Ramdev,
Corruption,
Punatambekar
मप्र का बजट 2011: गैर जरूरी वस्तुओं पर कर राहतों का झुनझुना
लगातार आठवां बजट पेश करने के गौरव और आत्मविश्वास की अनुपस्थिति से के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री राघवजी ने वर्ष २०११-१२ के लिये जो बजट पेश किया उसमें वे वक्त की नजाकत से कन्नी काटते हुये नजर आये। पिछले कुछ समय से देश तथा प्रदेश की जनता राजनीति तथा प्रशासन तंत्र के जिस चरित्र को देख रही है, उसमें बजट के प्रति अपेक्षाओं में खासा बदलाव ला दिया है।
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
mp,
Punatambekar
विदेशों से काला धन देश में लाने से सरकारों की छवि सुधरेगी
भ्रष्टाचार और कर चोरी से उपजे काले धन के दैत्य के सामने असहाय लग रही सरकार आत्मरक्षा में ''काले धन को सफेद'' करने की योजना प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड विदेशों में जमा उस काले धन पर कर अदा करने के बाद उसे भारत लाने की योजना बनाने में जुटा है।
Labels:
Punatambekar
माइक्रोफाइनेंस कम्पनियों पर सरकारी नकेल
''गरीबी'' के विरूद्ध संघर्ष के एक विचार का प्रयोग अपने उन्नति काल में ही अचानक संकट में फंस गया है। यह संकट है लघु वित्त (माइक्रोफाइनेंस) कंपनियों का। चिन्ताजनक यह है कि देश का जो राज्य आंध्रप्रदेश माइक्रोफाइनेंस के क्षेत्र में अगुआ होने का गौरव हासिल किए हुए था,
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
economics,
Punatambekar
भ्रष्टाचार पर हो निर्णायक प्रहार
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जिस निर्लज्जता और लाचारी का नजारा कॉमनवेल्थ गेम, आदर्श सोसायटी और २जी स्पेक्ट्रम घोटालों में देखने को मिल रहा है, वह ओबामा की अभूतपूर्व प्रशंसा के संदर्भ में एक चिंतनीय विरोधाभास है।
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
c,
Punatambekar
मँहगाई की दर घटी है, मँहगाई नहीं
मँहगाई के सरकारी आँकड़ों का जो नया पैमाना जारी किया गया, उसके मुताबिक जुलाई माह में मँहगाई की जो दर ९.७८ प्रतिशत थी वह अगस्त में घटकर ८.५१ प्रतिशत रह गई है। हालॉकि खाद्य पदार्थो की मंहगाई दर बढ कर १५.१ प्रतिशत हो गई है जो जनता पर भारी है परन्तु थोक मूल्य सूचकांक तो १ प्रतिशत की कमी दिखा रहा है। डॉ. जी. एल. पुणताम्बेकर
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
Punatambekar
बिल गेट्स : मिशन को सलाम और सफलता की दुआएँ
सूचना क्रांति के अग्रदूत बिल गेट्स
माइक्रोसॉट के प्रेणता और सूचना क्रांति के अग्रदूत बनकर अकूत सम्पत्ति अर्जित करने वाले बिल गेट्स ने अपरिग्रह तथा लोक कल्याण के प्रति जिस समर्पण की मिसाल पेश की है वह स्तुत्य है।
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
BillGates,
Punatambekar
अप्रैल फूल यानी मूर्ख बनाने का बारह मासी त्यौहार
निर्लोभ मूर्ख बनाने की प्रथा
एक अप्रैल को अब मूर्ख दिवस कहने की परम्परा पर थोड़ा गौर फरमाने की जरूरत है। इस दिन की परम्परा की खास विशेषता थी, मूर्ख बनने वाले की नादानी या सीधा सरल होना तथा बनाने वाले का उतना ही चतुर और व्यत्युत्पन्नमति के गुणो के से लवरेज होना।
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
PublicBoltaHai,
Punatambekar
देह के बाद क्या देश को निरोगी करेंगे बाबा रामदेव ?
बाबा रामदेव के नई राजनैतिक पार्टी बनाने के निर्णय से राजनैतिक दलों, खासकर भाजपा की चिंता मूलतः राजनीति के व्यवसाय में एक ओर मजबूत प्रतिद्वन्द्वी के आने की आशंका अधिक जान पड़ती है। भाजपा के सेनापति नितिन गड करी ने तो बाबा से ऐसा न करने का आव्हान कर यह वादा प्रकट किया है कि भाजपा उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी।
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
BabaRamdev,
Politics,
Punatambekar
साझी है यह जंग
देख उदास-निराश वो, बोला मेरा यार। रंग-गुलाल के इस मौके पे, क्यों है तू बेहाल॥
दुनिया खेल रही है होली, है तू क्यों गमगीन।
छोड़ के ये गम, आज के दिन को, करले तू रंगीन॥
मैं बोला, मै खुश था होली करने को गुलजार।
रंग-गुलाल भी खूब मै लाया, चुन के रंग हजार॥
Labels:
Punatambekar
युवा सृजन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित पारस सकलेचा
MkW- th-,y-iq.krkEcsdj]jhMj] okf.kT; foHkkx]MkW- gjhflag xkSj fo'ofo|ky;]lkxj ¼e-iz-½
यदि आप मध्यप्रदेश विधानसभा के रतलाम से निर्दलीय विधायक पारस सकलेचा के मिशन और उस पर उनके पिछले ३२ वर्षो की अथक यात्रा के बारे में नहीं जानते तो आप एक बड़ी सकारात्मक खबर से महरूम हो जायेंगे। आज जब हम सुबह से शाम से हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं और उनके अपराधियों के साथ बच निकलने की खबरों से लगभग हताश सा अनुभव करते है तब यह सुखद खबर कि कोई स्वार्थ के स्थान पर निःस्वार्थ, स्वहित के स्थान पर लोकहित और समाज को लूटने की जगह समाज को बाँटने मे लगा है तब यह बड़ा सुकून देना वाला है।
Labels:
paras,
PublicBoltaHai,
Punatambekar,
Ratlaam
खर्चों से पहले लगे भ्रष्टाचार पर लगाम
केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा खर्चो मे मितिव्ययता लाने के इश्तहारी समाचारों और उन पर रहे विश्लेषणो में जो निष्कर्ष उभर रहे है उनमे इस नौटंकी से परे सरकारी अमले द्वारा सार्वजनिक धन के अपव्यय के पुख्ता इंतजाम की आवश्यकता प्रदर्शित करते है। सार्वजनिक जीवन का यह स्थापित आदर्श यूं तो अब कम ही देखने को मिलता हैं परन्तु कभी- कभी जमीनी हकीकतें उन पर लौटने पर मजबूर करती है। केन्द्र तथा राज्यों की राज्यकोषीय मजबूरियो के चलते उठे इस मुददें मे यद्धपि विदेश राज्य मंत्री शशि थरुर अपने बेलगाम वक्तव्यो के कारण खलनायक बनकर उभरे, यह उनके लिये दुर्भाग्य हो सकता है परन्तु इससे दूसरे नेताओ के निर्दोष होने का संदेश नही जाता। इस संबन्ध मे युपीए सुप्रीमो सोनिया गॉधी और युवा ब्रिगेड के अगुवा राहुल गॉधी से जुडें प्रतिकात्मक प्रयत्नों का अपना महत्व हो सकता है परन्तु इतना ही काफी नही है। भारतीय राजनीती मे इस शाश्वत विचार की पुर्नप्रतिष्ठा की आवश्यकता तो है परन्तु विगत वर्षो मे ऐसे अनेक प्रयत्न व्यस्था परिवर्तन मे नाकाम रहे। आज जब जनता राजनितिज्ञों तथा प्रशासन रूपी तंत्र की लुट को रोज खुली आंखो से देख रही है तब इन्ही के मुंह से मितिव्ययता का जाप हास्यपद लगता है परन्तु यदि यह प्रतीकों को वास्तविक्ता मे बदलने का अवसर माना जाय तो इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। यह विचारणीय है कि जब व्यक्गित जीवन मे हम संकट काल मे स्वतः मितिव्ययी आचरण करते है तब देश की आर्थिक परिस्थितियो और मौजूदा वित्तीय संकट मे सार्वजनिक जीवन मे तो यह अपरिहार्य ही है। चिन्तनीय यह हैं कि इसके नाम पर किये जा रहे स्वांग और उसके विज्ञापनी समाचारो के स्थान पर सार्वजनिक धन की बचत हेतु ठोस पहल होनी चाहिए। ऐसी पहल करते समय न केवल परिस्थितियो का सही विश्लेषण किया जाना चाहिए वरन कालानुसार मितिव्ययता के मापदंण्डो का परिमार्जन भी होना चाहिये। इसके साथ ही मर्ज के मूल कारणों तक पहुंचकर उन पर सटीक व्यूहरचना के साथ निर्णायक प्रहार होना चाहिये।
यदि परिस्थितियो के विश्लेषण और मितिव्ययता के लक्ष्य संधान की बात की जाये तो यह निर्विवादित तथ्य हैं कि स्वतंत्रता के बाद भारतीय राजनीति पेशे में तब्दील हुई और इसने सार्वजनिक जीवन की तमाम स्थापित मान्यताओं को ध्वंस्त कर दिया। इस पंचवर्षीय पेशे का भरपूर लाभ उठाने और उसमे लगातार पैर जमाये रखने के लिए तंत्र की मदद से जो खेल चला उसमे मितिव्ययता जैसे शब्दो के लिये कोई स्थान नही था। यह वर्ग सार्वजनिक धन को जिस प्रकार अपनी जागीर समझने लगा उससे एम० कृष्णा और शशि थरुर के प्रकरण तो वे नजीरें मात्र है जो प्रकट होने से चर्चा मे आ गयी वरना धन के अपव्यय ही नही, दुरुपयोग के मामले प्रत्येक स्तर पर लगभग रोज ही उजागर होते रहते है। इससे भी खतरनाक यह है कि ऐसे प्रकरणों मे न्यायतंत्र बेअसर है और जनता सुस्त। यही कारण है कि आर्थिक अपराधी बेखौफ है। इस स्थिति मे सरकारी तंत्र की ओर से आया मितिव्ययता का
विचार विज्ञापनी और िशगुफेबाजी लगे तो यह स्वाभाविक है परन्तु परिथितियों पर विलाप करने के स्थान पर इसे एक अवसर मे बदलने का प्रयत्न करना अधिक कारगर होगा। इसके लिए प्रयत्नो की दिशा को कुछ बडे संकटो की ओर मोडना होगा क्योकि यही मर्ज के मूल कारण है। मितिव्ययता आज केन्द्र तथा राज्य सरकारों का नीति निर्धारक तत्व बने, यह राजकोषीय मजबूरी तो है परन्तु राजकोष पर से दबाब धटाने के अधिक कारगर उपाय बेलागाम भ्रष्टाचार पर नियन्त्रण मे है। इस सम्बन्ध मे यह प्रचलित जुमला स्वीकार नही होना चाहिए कि भ्रष्टाचार को रोकना असंभव है या यह समस्या अन्तर्राट्रीय है। इस जुमले की स्वीकार्यता आपराधिक गटबंधन मे भगीदारी या जिम्मेदारी से पलायन इन दोनो ही रुपों मे देखी जानी चाहिये। क्या सरकार व्ययो मे १०ः के स्थान पर भ्रष्टाचार मे १०ः कटौती का संकल्प नही ले सकती? आप कह सकते है कैसे? कुछ उपाय तो बहुत सरल है! सरकार उन योजनोओं पर तत्काल व्यय बंद करे जिसमे घपलेबाजियॉ उजागर हो चुकी है। जैसे हाल मे उजागर महिला बाल विकास की पालन घर योजना ! ऐसी योजनाओ को बन्द कर करोडो रुपयों का अयव्यय रोका जा सकता है ! इसके अतिरिक्त सरकारी खरीद मे सीएजी द्वारा उजागर घोटालों पर तय सीमा में निर्णायक कार्यवाही के साथ सरकारी खरीद की प्रक्रिया में बदलाव करने की भी आवश्यकता है क्योकि यह भ्रष्टाचार का एक अधिकृत रास्ता बन गया है ! इसके अतिरिक्त केद्रीय सतर्कता आयोग और आयकर जैसे विभागों को व्यापक अधिकार के साथ इनकी जवाबदेही तय कर सार्वजनिक धन की बडी बचत की जा सकती है! सरकार को ऐसी र्कायवाही में जब्त राशियों को न्यून्तम समय सीमा में निर्णय कर राजसात करने का कानून बनाकर भारी राजस्व जुटाया जा सकता है ! ऐसा विश्वास है कि केवल इन्ही उपायो से केन्द्र के चालू बजट के ४.५ लाख करोड रुपयो के घाटे का एक बडा भाग पूरा किया जा सकता है! बाकी का लाभ उस संदेश से मिलेगा जो सरकारी सख्ती से जाएगा ! आप यह कह सकते है कि बिल्ली के गले में घण्टी बॉधे कौन ? तो यह सच है क्योकि यदि बोफोर्स कांड को बन्द करने का यदि समाचार नही आता तो सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और डॉ० मनमोहन सिंह से कुछ आशा थी! अब तो जनता मे से ही कोई ईमानदार पहल हो तभी कुछ आशा की जा सकती है! डॉ० जी० एल० पुणताम्बेकर, रीडर वाणिज्य विभाग, डा० हरी सिंह गौर वि० वि० सागर

अब सज्जनों को बनना होगा समर्थ..
समाज का लगभग हर तबका सार्वजनिक या चौपाली चर्चाओं में इस बात के लिये घड़ियाली आंसू बहाता दिखाई देता है कि हमारे समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास तेजी से हो रहा है। समाज में बढ़ने वाली उच्छंखलता, बढ़ता भ्रष्टाचार, राजनैतिक कदाचरण और अनुशासनहीनता के प्रति उनका जो आक्रोश चर्चाओं में दिखाई देता है उससे यह भ्रम होता है कि जो कुछ भी घट रहा है वह उन कारणों से है जिनका समाज के इन चौपाल लम्बरदारों और नकाबपोश ईमानदारों से कोई लेना-देना नहीं है।कभी-कभी तो ऐसा भी लगता है कि बस अब गुस्से से उबलने वाला यह वर्ग बेईमान और भ्रष्ट लोगों की गर्दन पकड़ने ही वाला है। अगर कोई सिरफिरा इन बातों से प्रभावित होकर एक्शन में आ जाता है तो थोड़े ही समय में वह अपने को अकेला पाता है जिससे बेईमानों की गैंग को उसके हौसले पस्त करने का अवसर मिल जाता है। यह जानना भी कम मजेदार नहीं है कि ऐसा होने पर ये चौपाली सूरमा क्या करते हैं।
अब इनकी भूमिका बदल जाती है। ये अब सलाहें देने लगते हैं। ये सलाहें कैसी होती हैं उनकी भी बानगी देखिए। ''जमाने के साथ चलना सीखो'', ''एडजस्ट करो'', ''अपने काम से काम रखो'', ''आप मरे जग डूबा'', ''तुम क्या हरीशचंद्र की औलाद हो'', ''जियो और जीने दो'' जैसी सलाहें दी जाती हैं। ये सलाहें अगर परिवार के सदस्यों के दिमाग में फीड कर दी जायें तो फिर क्या कहने? घर और बाहर दोनों के प्रेशर क्रांतिकारी सोच की हवा निकालने को काफी होते हैं। तब भ्रष्टाचारी और बेईमान भी निश्चिंत रहते हैं और चौपाली चर्चाएं भी जिंदा बनी रहती हैं भले ही उनमें आत्मा गायब हो।
हमारे समाज का यह दृश्य जिंदा लाशें बना रहा है। सत्य और ईमानदारी के लिये लड़ने वालों के हौसले पस्त कर रहा है। यह बेईमानों को बेशर्म और निर्द्धंद भी बना रहा है और इससे भी बढ़कर "कोई बदलाव नहीं हो सकता'' ऐसी हताशा भी आम लोगों के मन में भर रहा है। क्या यह भी उन्हीं बेईमानों और मक्कारों का षडयंत्र तो नहीं है जो विरोध की हर चिंगारी को राख करना चाहते हैं। इस संबंध में वीर सावरकर के बचपन की एक घटना का जिक्र करना मौंजू होगा।
एक दिन वीर सावरकर की शाला में शिक्षक ने एक कहानी सुनाई जिसमें एक संत के नदी में नहाकर निकलने पर एक दुष्ट द्वारा उन पर थूकने का कृत्य किया गया। संत ने शांत भाव से पुन: नहाया। दुष्ट ने पुन: उन पर थूका और यह क्रम 120 बार चला तब दुष्ट का मन बदला और उसने संत से माफी मांगी। इस कहानी को सुनाकर शिक्षक ने छात्रों से यह जानना चाहा कि उन्हें इससे क्या शिक्षा मिली। लगभग सभी छात्रों ने संत की सहनशीलता की तारीफ की।
जब वीर सावरकर की बारी आई तो उन्होंने कहा कि श्रीमान् जिस समय की आप घटना सुना रहे हैं उस समय संभवत: गांव के सभी लोग नदी में नहाते होगें। जब संत पर दुष्ट थूक रहा था तब भी कई लोग नदी में नहा रहे होगें। न वे संत थे और न ही दुष्ट। तब उन्हें गुस्सा क्यों नहीं आया। उन्होंने उस दुष्ट की पिटाई क्यों नहीं कीं। मुझे तो इस घटना से यह शिक्षा मिली कि जब तक सज्जन लोग समर्थ बनकर दुष्टों को नहीं रोकेगें तब तक एक दुष्ट भी कई लोगों की भीड़ को परेशान करता रहेगा। वीर सावरकर ने अपनी इस शिक्षा को जीवनभर जिया। क्या हमें आज वीर सावरकर के वर्षों पुराने निष्कर्ष में कुछ भी बदला हुआ लग रहा है? तब हमें क्या करना चाहिये यह साफ ही है।

जीएल पुणतांबेकर, रीडर, डॉ० हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर मप्रविस्तार से पढ़ें..........
Labels:
Punatambekar,
मुद्दे की बात
अच्छा है आइडिया का आइडिया
विज्ञापन की दुनिया पिछले कुछ समय से हमारे सामाजिक आर्थिक तानेबाने से दूर होती नजर आ रही है। ''विज्ञापन''उपभोक्ताओं को उत्पाद की सूचना देने जैसी परम्परागत उद्देश्य से भटककर कब ग्लैमर, अतिरंजना और अंग प्रदर्शन जैसे फरेबी काम में लग गया, यह हमें ठीक-ठीक याद भी नहीं है। किसी खास कम्पनी के अण्डर गारमेन्टस पहनकर गुण्डों से अपनी प्रेमिका को बचाने, खास ब्राण्ड की शराब पीकर बिना देखे निशाना लगाने या फिर किसी शीतल पेय को पीने वाला ही सिर उठाकर जीने वाला है, ऐसा ही कुछ प्रदर्शित करने वाले ढेरों विज्ञापन हम रोज देख रहे है।इन विज्ञापनों की सार्थकता के गिरते स्तर ने ही हमें टी.व्ही. देखते समय हमारे हाथ में रिमोट एक आवश्यक वस्तु बन गया और हमारी चैनल बदलने की आवृत्ति बढ़ती जा रही है। विज्ञापनों का अर्थशास्त्र तो इतना मजबूत हो गया है कि पेप्सी-कोला में कीटनाशक की खतरनाक मात्रा के सच को झुटलाने सारी ताकते लग गई। यह ताकत व्यक्तियों को ही नहीं, सरकारों तक को खरीदनें की शक्ति और माद्दा रखती है। ऐसे माहौल में अगर कुछ विज्ञापन साफ-सुथरे और हमारे सामाजिक सरोकारों को समर्पित लगे तो क्या यह निराशा की धुंध में एक सुकून देने वाली रोशनी नहीं है ? क्या आप आइडिया के विज्ञापन देख रहे है ? हॉ, इनमें कुछ ऐसा ही अहसास हो रहा है।
गौर फरमाईयें केदारनाथ के मंदिर की घंटी दादी माँ को सुनाने का विज्ञापन। जरा रूकियें शिक्षा के प्रसार के लिये टेली शिक्षा के विचार पर। खेतों में मॉल, नदी पर पुल और पॉलीथीन बैग पर पाबंदी के निर्णय में जनता की आवाज को राजनैतिज्ञों पर भारी दिखाने के विचार को विज्ञापनी दुनिया में डालने का आइडिया का आइडिया क्या मात्र विज्ञापन है ? यह तो विज्ञापन के साथ-साथ मिशन भी लगता है और ऐसा ही तो हर उस वर्ग से अपेक्षा भी है जिसमें निजी हित के साथ-साथ सार्वजनिक हितों का संरक्षण और संवर्द्धन होता रहे। यदि इन विज्ञापनों की कड़ी जोडी जाए तो यह धर्म से चलकर विभिन्न सामाजिक -आर्थिक विषयों पर जनता की इच्छा को महत्व देने के साथ-साथ अंत में लोकतंत्र को दिशा देती हुई लगती है।
यहाँ यह साफ करना जरूरी है कि यह आइडिया की तारीफ में पढ़ा गया कसीदा भी नही है। यह तो इस बात का प्रमाण प्रस्तुत करता है कि अर्थशास्त्र भी साफ सुथरा और उद्देश्य पूर्ण हो सकता है। यही नहीं ऐसा होने पर उसकी स्वीकार्यता भी बढ़ती है बालीवुड की हाल की कई फिल्में भी इसी बात को साबित करती है। कुछ लोगों का यह भी विचार हो सकता है कि आइडिया के विज्ञापनों में नवीनता भले ही हो, वह सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित ही हो, यह आवश्यक नहीं है। यदि यह सच भी है तो भी तमाम खराब झूठों को देखने की आदी हमारी ऑंखों को आइडिया के हालिया विज्ञापनों ने जो सुकून दिया है वह कोई बड़ा बदलाव भले ही न ला सके, नजरिया तो बदला ही। यह भी क्या कम है ? हम तो कहेगें
मकसद भले ही आज मुगालतें लगेगौर फरमाईयें केदारनाथ के मंदिर की घंटी दादी माँ को सुनाने का विज्ञापन। जरा रूकियें शिक्षा के प्रसार के लिये टेली शिक्षा के विचार पर। खेतों में मॉल, नदी पर पुल और पॉलीथीन बैग पर पाबंदी के निर्णय में जनता की आवाज को राजनैतिज्ञों पर भारी दिखाने के विचार को विज्ञापनी दुनिया में डालने का आइडिया का आइडिया क्या मात्र विज्ञापन है ? यह तो विज्ञापन के साथ-साथ मिशन भी लगता है और ऐसा ही तो हर उस वर्ग से अपेक्षा भी है जिसमें निजी हित के साथ-साथ सार्वजनिक हितों का संरक्षण और संवर्द्धन होता रहे। यदि इन विज्ञापनों की कड़ी जोडी जाए तो यह धर्म से चलकर विभिन्न सामाजिक -आर्थिक विषयों पर जनता की इच्छा को महत्व देने के साथ-साथ अंत में लोकतंत्र को दिशा देती हुई लगती है।
यहाँ यह साफ करना जरूरी है कि यह आइडिया की तारीफ में पढ़ा गया कसीदा भी नही है। यह तो इस बात का प्रमाण प्रस्तुत करता है कि अर्थशास्त्र भी साफ सुथरा और उद्देश्य पूर्ण हो सकता है। यही नहीं ऐसा होने पर उसकी स्वीकार्यता भी बढ़ती है बालीवुड की हाल की कई फिल्में भी इसी बात को साबित करती है। कुछ लोगों का यह भी विचार हो सकता है कि आइडिया के विज्ञापनों में नवीनता भले ही हो, वह सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित ही हो, यह आवश्यक नहीं है। यदि यह सच भी है तो भी तमाम खराब झूठों को देखने की आदी हमारी ऑंखों को आइडिया के हालिया विज्ञापनों ने जो सुकून दिया है वह कोई बड़ा बदलाव भले ही न ला सके, नजरिया तो बदला ही। यह भी क्या कम है ? हम तो कहेगें
ये भी दुनिया बदल सकते है।
उन हकीकतों को तो दूर ही फेंकियें
जो मकसदों के मुगालते मिटा रहीं है।
Labels:
Punatambekar,
मुद्दे की बात
सत्यम घोटाले से क्रेडिट रेटिंग कंपनियों की साख पर भी आ रही है आंच...
सत्यम के सत्य का खुलासा होते ही सारा कार्पोरेट जगत सकते में है। निवेशक भी एक नई तरह की ठगी से रूबरू हुए हैं। सत्यम का सदमा वास्तव में उस विश्वास के दरकने का है जिस पर व्यापार का कम्पनी स्वरूप टिका हुआ है।जो वाणिज्य विषय के जानकार नहीं हैं उन्हें शायद नहीं मालूम होगा कि व्यापार का कम्पनी स्वरूप बड़े पैमाने पर व्यापार करने के लिये आवश्यक पँजी और कुशलता की ऐसी व्यवस्था करने का था जिसमें जोखिम सीमित हो और आसानी से व्यापार में धन लगाना और उसे वापस निकालना आसान हो।
यह व्यवस्था मूलत: उन व्यक्तियों के विश्वास पर टिकी है जिन्हें आम निवेशक अपनी गाढ़ी कमाई सौपते हैं। इस विश्वास पर इस सदी में एनरॉन घोटाले के साथ जो टूटन चालू हुई उसके बाद ''कार्पोरेट गर्वनेंस'' शब्द प्रचलन में आया जिसका साधारण सा अर्थ जनता के धन का उनके हित में उपयोग है।
सत्यम इस शब्द की बेहतर समझ का प्रतिष्ठित खिताब गोल्डन पिकॉक सितम्बर 2008 में ही पा चुका था और आज तीन महीने के ही अन्तर से इसी शब्द का अब तक का सबसे गम्भीर और खतरनाक मखौल उड़ाने का आरोप भी सत्यम पर ही लगा है। यह एक बड़ा झटका है जिसका जायजा लेने के साथ इस पर गम्भीरता से विचार होने चाहिए।
यह बड़े ही आश्चर्य का विषय है कि देश और दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित सितारे का अस्त उसी शख्सियत की कारगुजारियों से होता दिख रहा है जिसने अपनी उद्यमशीलता के द्वारा कम्पनी को निरन्तर ऊँचाईयों पर पहुंचाया। 1980 में स्पिनिंग मिल की स्थापना के साथ उद्योग जगत में पैर रखने वाले रामलिंगम राजू ने 1987 में जब सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सम्भावनाऐं पहचान कर जब सत्यम कम्प्यूटर लिमिटेड की स्थापना की उसके बाद से पीछे मुड़कर देखा हो, ऐसा नहीं लगा। 1991 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और बाद में नैस्डैक जैसे प्रतिष्ठित स्टॉक एक्सचेंज में पंजीकृत इस कम्पनी पर ग्रहण लगा दिसम्बर के महीने में लिये गये उस निर्णय से जिसमें राजू ने अपने पुत्र की कम्पनियों मैटॉस प्रॉपर्टीस और मैटॉस इन्फ्रास्ट्रक्चर की अधिग्रहण का निर्णय लिया जिसे निवेशकों ने नकार दिया।
इस घटना से जो पोल खुली उसने कम्पनी के खातों में लगभ7000 करोड़ रूपये की हेराफेरी का खुलासा हुआ। यह खुलासा इसलिये भयावह था क्योंकि इसकी जानकारी राजू को थी। आज निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के लिये राजू को अपनी ही कम्पनी छोड़ने और हवालात की हवा खाने जैसा परिणाम भले ही भुगतना पड़ रहा हो परन्तु इस घटना का परिणाम यहीं रूकने वाला नहीं है। आज कुछ ऐसे प्रश्न खड़े हुए हैं जिनके जबाब न तो सहज हैं और न ही उनके जबाव खोजने की ओर बढ़ने की ललक ही दिखाई देती है।
क्या सत्यम काण्ड के बाद यह नहीं पूछा जाना चाहिए कि कार्पोरेट गर्वनेन्स के लिये खिताब देने वाली संस्था से इतना बड़ा झूठ कैसे छिपा रहा? क्या ऑडिट कम्पनियाँ मौटी फीस लेकर केवल कम्पनी के ताकतवर आकाओं के हितों का संरक्षण्ा ही करते हैं? क्या जनता की पूँजी से खड़े औद्योगिक सम्राज्य धोखाधड़ी और साजिश के गढ़ बनते जा रहे हैं? वैश्विक आर्थिक संकट के बाद जिस तरह क्रेडिट रेटिंग ऐजेन्सीज़ पर प्रश्नचिन्ह लगा था क्या अब ऑडिट कम्पनियों की विश्वसनीयत दाव पर है?
सेबी सहित अन्य नियामक एजेंसियाँ और कानून क्या इस चुनौती का सामना कर सकते हैं? आज तो इन तमाम प्रश्नों का एक ही उत्तर सूझ रहा है वह यह कि यदि वैश्विक आर्थिक संकट के बाद कार्ल मार्क्स की ''दास कैपीटल'' के पन्ने दुनिया पलटने लगी है तो क्या अब सत्यम काण्ड के बाद हमें शूमाकर की प्रसिद्ध पुस्तक ''स्मॉल इज़ ब्यूटीफुल'' फिर से पढ़नी चाहिये। शायद इसी से हम कुछ सूत्र पकड़ सकें।
डॉ ज़ीएलपुणताम्बेकर, रीडर, वाणिज्य विभाग, डॉ हरीसिंह गौर विवि सागरविस्तार से पढ़ें..........

बहुरूपिए
कल जो शोले बरसा रहे थे।
वही अब आग बुझा रहे हैं।।
कल वे जख्मों के सौदागर थे।
वो आज मरहम बेच रहे हैं।।
मुनाफा कल भी उनका था।
मजे कल भी उन्हीं के होगें।।
तरस उन तमाशाबीनों पे है।
जो फकत ताली पीट रहे हैं।।
कल वे जख्मों के सौदागर थे।
वो आज मरहम बेच रहे हैं।।
मुनाफा कल भी उनका था।
मजे कल भी उन्हीं के होगें।।
तरस उन तमाशाबीनों पे है।
जो फकत ताली पीट रहे हैं।।
जीएल पुणतांबेकर, वाणिज्य विभाग, सागर विश्वविद्यालय
विस्तार से पढ़ें..........
Labels:
Punatambekar,
काव्य-रस
आसान कर्ज नहीं है मंदी के मर्ज की दवा...
अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंदी के संक्रमण से बचाने के लिये एक माह के अंतर से जो दूसरा प्रोत्साहन पैकेज जारी किया गया उसमें पूर्व की भांति ही मौद्रिक उपायों के साथ कुछ राजकोषीय उपायों से प्रभावित क्षेत्रों को शक्ति प्रदान करने का प्रयास किया गया है। इस बार दिसंबर के पैकेज के बाद फिक्की तथा राज्य सरकारों की मांग को देखते हुए कुछ परिवर्तन अवश्य किये गये हैं परंतु इस बार भी मौद्रिक तथा अन्य उपायों में अधिक जोर कर्ज की सुलभता तथा तरलता को ही दिया गया है।प्रसिध्द अर्थशास्त्री कीन्स के सिध्दांत के अनुसार मंदीकाल में सरकारी खजाने से व्यय बढ़ाने के उपाय का जो भाग इन राहत पैकेजों में है, उसका असर कैसा पड़ेगा यह तो सरकारी व्यय करने की भारतीय व्यवस्था पर निर्भर है जो किसी से छिपी नहीं है। इसलिए एक महीने के अंतर से घोषित किये गये इन उपायों की समीक्षा करते समय उन दीर्घावधि उपायों पर भी विचार किया जाना चाहिये जो संकट की दशा में अर्थव्यवस्था को मजबूती से बचाये रखने में अधिक सहायक होते हैं।
जहां तक हाल में घोषित उपायों की बात है तो इसमें रिजर्व बैंक ने रेपो रेट (रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को उधार देने की दर) तथा रिवर्स रेपो रेट (बैंक द्वारा रिजर्व बैंक में जमा धन पर प्राप्त ब्याज की दर) में एक-एक प्रतिशत की कटौती कर उसे क्रमश: 5.5 प्रतिशत एवं 4 प्रतिशत पर ला दिया है। इससे बैंकों द्वारा कर्ज की ब्याज दरें और घटाने की अपेक्षा की गई है वहीं नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कमी कर 20000 करोड़ रूपये की नकदी उपलब्ध कराने का उपाय किया गया है।
पिछले अक्टूबर माह से ऐसी कटौतियों के माध्यम से 140000 करोड़ रूपये की उपलब्धता पहले ही कराई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त आधारभूत ढांचा और भवन निर्माण कंपनियों के लिये विदेशों से कर्ज लेना उदार बनाया गया है तथा कारपोरेट बाण्ड में निवेश सीमा 6 अरब डालर से 15 अरब डालर भी की गई है। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को 25 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त नकद सहायता के साथ राज्य सरकारों को भी अपने परिव्ययों के वित्त पोषण के लिये 30 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त बाजार उधारी लेने की अनुमति भी दी गई है। इस राहत पैकेज से कुछ जिन्सों जैसे स्टील, सीमेण्ट, जिंक और फेरो आयल की मांग पर भी अनुकूल असर पड़ सकता है परंतु जिस तेजी से ये उद्योग संकट में फंसे हैं इसलिए उनमें अधिक उम्मीद नहीं की जा सकती। यदि पिछले महीने जारी किये गये आर्थिक पैकेज की समीक्षा की जाये तो उस समय के मौद्रिक उपायों से ऋण की ब्याज दरों को कुछ हद तक घटाया गया परंतु केवल इसी कारण से ऋण लेने वालों की तादाद बढ़ गई हो, ऐसा न होना था और न हुआ ही।
इसी प्रकार सेनवैट में 4 प्रतिशत की कटौती से स्टील, सीमेण्ट और आटोमोबाइल क्षेत्र में दाम घटे परंतु इनसे उनकी मांग में वैसा इजाफा नहीं हुआ जिनसे ये कारखाने अपनी वर्तमान क्षमता पर कार्य कर सकें। नतीजतन उत्पादन स्थगित करने और छंटनी होने जैसी खबरें आती रहीं और सरकार को उसके लिये उद्योगों से आग्रह करना पड़ा।
निर्यात क्षेत्र को भी पूर्व 350 करोड़ की राहत, प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि योजना के लिये 1400 करोड़ रूपये तथा एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी के तहत ऋण के लॉकइन पीरीयड में कटौती भी निर्यात क्षेत्र को अपेक्षित राहत नहीं दे सकी क्योंकि विदेशी व्यापार का मुद्दा अभी कम कीमतों का न होकर विकसित देशों में छाई गहरी मंदी का है जिसके कारण वहां के खरीददारों की जेबे खाली हैं।
जब विश्व के जीडीपी का 30 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका से और 24.7 प्रतिशत हिस्सा यूरोपीय संघ के देशों से आता हो तब वहां की अर्थव्यवस्थाओं में व्याप्त मंदी के चलते निर्यात कैसे बढ़ेगा? इसी के साथ जब हमारा सबसे बड़ा प्रतिस्पर्ध्दी चीन विश्व जीडीपी का 6 प्रतिशत हिस्सा रखता हो तब हमारे उपाय ''ऊंट के मुंह में जीरा'' ही लगते हैं।
मंदी से निपटने के लिये केन्द्र तथा राज्यों के राजकोष पर यदि नजर डाली जाये तो वह भी सिकुड़ रहा है। विगत वर्ष 40 प्रतिशत की उत्साहजनक वृध्दि को अब ग्रहण लग गया लगता है। नवंबर 2008 में पिछले वर्ष की तुलना में कुल कर संग्रह में 21 प्रतिशत की गिरावट आई जिसमें से प्रत्यक्ष करों के लिये यह गिरावट 36 प्रतिशत तो अप्रत्यक्ष करों के लिये 8.3 प्रतिशत थी। इसलिए मंदी से उबरने के लिये सरकारी खजाने खोलने का विकल्प सीमित होता जा रहा है।
यद्यपि सरकार ने एफआरबीएमए एक्ट के राजकोषीय घाटे के 3 प्रतिशत के लक्ष्य को तिलांजलि देकर उसे 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का मन बना लिया है परंतु कर संग्रह में होने वाली कमी से इसके और भी बढ़ने की आशंका है। ऐसा होने पर सरकारी कर्ज के फिर बेलगाम होने का खतरा है जो देश की अर्थव्यवस्था की दीर्घकालीन सेहत के हिसाब से ठीक नहीं है।
मंदी के खिलाफ इन सरकारी उपायों की संदेहास्पद उपलब्धियों से क्या यह समझा जाये कि ये सरकारी पैकेज निष्प्रभावी हैं? नहीं, जब खुली अर्थव्यवस्था के सभी पैरोकार सरकारी सहायता और संरंक्षण की नीति पर चल पड़े हों तब हमारा ऐसी सहायता से मुंह मोड़ना कतई ठीक नहीं है परंतु इस फौरी इलाज के अलावा मर्ज का स्थायी हल करने के लिये तो बड़ा आपरेशन करना पड़ेगा।
जो मोटे निष्कर्ष इस संकट से उभरे हैं वे यह बताते हैं कि मात्र विकास दर नहीं, समावेशी विकास दर की ओर मजबूती से बढ़ना होगा। साथ ही कर्ज आधारित मांग के स्थान पर आय आधारित मांग बढ़ाने की योजनाओं पर अधिक तेजी से अमल करना होगा।
जहां तक सरकारी खर्च बढ़ाने की बात है वहां खजाने के घड़ों के छिद्रों को बंद करने की व्यवस्था यदि नहीं की जाती तो राहत पैकेज का कागजी साबित होना और काले धन को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अत: मर्ज को ठीक करने वाली दवा के लिये तो उन आर्थिक विचारकों को पुन: खंगालना होगा जो समाजवाद और पूंजीवाद की चकाचौंध में गुम हो गये हैं। देश के बुध्दिवादियों के लिये यह एक बड़ी चुनौती है।
डॉ. जी.एल.पुणताम्बेकर रीडर, वाणिज्य विभाग, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागरविस्तार से पढ़ें..........

अब बने मतदाता सूचना फोरम
इस बार के चुनावों में मतदाताओं ने अपनी ताकत का जो नज़ारा दिखाया उससे राजनेता कितनी सीख लेते हैं, यह तो वख्त बताएगा परन्तु मतदाता ने जिस परिपक्वता की नजीर पेश की उसे मजबूत करने तथा चुनावों के बाद के पांच वर्षों तक प्रजातंत्र के एक सजग प्रहरी के रूप में बदलने के लिये क्या किया जाना चाहिये, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।इस मुद्दे पर अनेक विकल्प सुझाये जा सकते हैं परन्तु यदि व्यवस्थाओं में शुचिता लाने और समाजोपयोगी व्यवस्थायें कायम करने के लिये स्थापित अनेक संस्थाओं और संगठनों के अनुभवों पर विचार किया जाए तो यह सामान्य निष्कर्ष निकलता है कि ये अपने लक्ष्य में सफल नहीं हुए। परिणामस्वरूप सामाजिक जीवन के लगभग सभी अंग दूषित होते गए। राजनीति इसका सबसे प्रदूषित क्षेत्र है और इस लिहाज से इसमें शुचिता का मार्ग तलाशना भी दुरूह कार्य ही है।
इस विषय पर विचार करते समय जो विकल्प सबसे पहले ज़हन में आता है उसे ''मतदाता सूचना फोरम'' नाम दिया जा सकता है। इस विचार का विस्तृत खाका तैयार करने के लिये सभी जागरूक मतदाओं और जिम्मेदार लोगों को अपना योगदान देना चाहिये। इस संबंध में प्रारंभिक स्तर पर कुछ विचार प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
लोकतंत्र की पहरेदारी के प्रथम सोपान को ''मतदाता सूचना फोरम'' नाम देने के पीछे यह सामान्य निष्कर्ष है कि एक जिम्मेदार मतदाता बनने के लिये सबसे बड़ी बाधा वे सूचनाऐं न मिलना हैं जो आम जन के कल्याण को सीधे प्रभावित करने वाली हैं।
यद्यपि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर ''सूचना का अधिकार कानून'' लागू किया गया है और इसका असर भी हो रहा है परन्तु अभी न तो मतदाता इसके प्रति पूर्णत: जागरूक है और न ही इसकी ताकत का उसे अंदाजा ही है। इस कानून को निष्प्रभावी बनाने के लिये प्रशासन भी कम प्रयत्न नहीं करता परन्तु इसका जो स्वरूप उभरा है वह कमोबेश व्यक्तिगत ही है। इसे सामुहिकता के लक्ष्य की ओर इस मतदाता सूचना फोरम के माध्यम से मोड़ा जा सकता है। यह फोरम उन सूचनाओं के संग्रहण और विश्लेषण का केन्द्र बनना चाहिये जिनका सीधा संबंध जनप्रतिनिधियों के आचरण और कार्य निष्पादन से है।
यह फोरम देश मे काम कर रहे तमाम संगठनों की भांति एक कागजी संगठन न बनकर प्रजातंत्र का एक सजग ओर निपष्पक्ष प्रहरी बने इसके लिए कुछ सावधानियां जरूरी हैं। ऐसा फोरम ईमानदार, प्रभावशाली और दबंग किस्म के व्यक्तियों द्वारा संचालित होना चाहिए और उसका राजनीतिक पार्टी से जुड़ाव नहीं होना चाहिए।
यह भी आवश्यक है कि फोरम निष्पक्षता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित हो तथा इसमें नकारात्मक व सकारात्मक तथ्यों का भी बराबरी से आदान-प्रदान होना चाहिए। ऐसे फोरम के लिए उन सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं भी ली जा सकती हैं, जिनकी अपने-अपने क्षेत्रों मे स्वच्छ छवि हो। सूचनाएं जुटाने के लिए विभिन्न स्त्रोतों के साथ आम जनता का भी उपयोग किया जाना चाहिए। सूचनाएं तथ्यात्मक और प्रमाणिक की होना चाहिए और जरूरत के मुताबिक उनके स्रोतों को भी गुप्त रखने की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए।
यह फोरम जनप्रतिनिधियों के विरोधी के रूप मे न होकर मतदाता और जनप्रतिनिधियों के बीच एक समन्वयकारी तथा मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाला हो तो अधिका अच्छा है। ऐसा होने पर सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन में जनता की सीधी भागीदारी होगी तथा उनकी सफलता का स्पष्ट चित्र उभर सकेगा। ताजा चुनावों मे जनता ने जिस प्रकार विकास को महत्व दिया है उसी के चलते यदि विकास मे ऐसे फोरम के माध्यम से मतदाता की पांच सालों तक सक्रिय भूमिका रहे तो यह अधिक असरदार होगा।
फोरम मे विविध क्षेत्रों की सूचनाओं का आवश्यक सुधार हेतु भेजने से सरकार के कार्यकलापों का जो खाका तैयार होगा वह पार्टी आला कमान के साथ आम मतदाता को भी प्रजांतंत्र के पंचवर्षीय यज्ञ मे निरंतर जोड़े रखेगा। देश की बड़ी राजनैतिक पार्टियों के युवा तुर्कों को इस विचार पर मंथन कर विस्तृत रूपरेखा तैयार करना चाहिए। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस विचार की पताका उठाने वाले सबसे योग्य युवा नेता हैं। उनसे अपेक्षाओं की लंबी सूची मे यह भी एक मुद्दा है।
डॉ ज़ीएल पुणताम्बेकर रीडर, वाणिज्य विभाग, डॉ हरीसिंह गौर विवि,सागर

इस चिंगारी से सुलग सकती है बदलाव की आग...
मुंबई में आतंकी हमलों के बाद देश में राजनीतिज्ञों के आचरण और उनकी ज़िम्मेदारी के बारे में छिड़ी बहस की ज़रूरत बड़े दिनों से अनुभव की जा रही थी.ज़नता के आक्रोश को देखकर लग रहा है की जनता का सब्र का बाँध टूट रहा है.इस आक्रोश की तार्किकता के बने रहने और उसी किसी व्यापक परिवर्तन के लिए जनांदोलन बनाने के लिए जिस नेतृत्व की आवश्यकता है वह यद्यपि दिखाई नही देता परंतु इस चिंगारी का फूटना ही कम महत्व का नही है.आजादी के बाद इस चिंगारी मैं स्वार्थों की परत दर परत चढ़ी राख जो गर इस आक्रोश से हटी है तो यह भी कम नही है,बस ज़रूरत है तो इस बात की की यह बदलाव में कैसे बदले ? जहाँ तक राजनीतिज्ञों के आचरण पर लगाम लगाने की बात है ,यहां पूरा मामला उस ताक़त का अधिक लगता है जो काले धन से हासिल की गयी है और उस पर चोट किए बिना सब कुछ बेकार लगता है. यह तथ्य भी कम महत्व का नही है की जब भी बात भ्रष्टाचार की आती है तब यह कहा जाता है की इसे रोका नही जा सकता.
यह विचार सत्य हो सकता है पर पूर्ण सत्य नहीं है.क्या शेषन के पहले कोई यह कल्पना कर सकता था की चुनाव में राजनीतिज्ञों पर नकेल कसी जा सकती है? नहीं न.पर ऐसा हुवा और आज भी बदस्तूर जारी है.यही वहसत्य है जिसे ध्यान में रखकर भ्रष्टाचार के ब्राम्हराक्षस के विरुद्ध सघंर्ष की शुरूआत होनी चाहिए जिसके लिए ताजे आक्रोश का सदुपयोग होना चाहिए.क्या ऐसा होगा? उम्मीद करने में कोई हर्जा नही हैं.जीएल पुणतांबेकर सागरविस्तार से पढ़ें..........
Labels:
Punatambekar,
मुद्दे की बात
सलाम मतदाता सलाम
भारतीय राजनीति की दशा और दिशा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के गौरव के साथ एक आदर्श लोकतांत्रिका परंपरा के लिहाज से कैसी है यहा किसी से छिपा नही है चुनाव-दर -चुनाव उसका स्वरूप जहाँ विकृत हो रहा है वहीं छोटे पैमाने पर ही सही सुखद बदलाव भी देखने को मिल रहे है। इस बार बार दोनो बढ़ी पार्टियों कांग्रेस व बीजेपी मैं निष्ठा पार्टी से कम टिकिट मिलने से अधिक देखी गई है। चुनावी मैदान में उतरे महारथियों की चिंता जीतने के गणित में ऐसी उलझी है की जनता तो मात्र एक वोटर लग रही है। अमेरिका जैसी वैचारिक बहस की तो कल्पना ही करना बेकार है। तमाम विपरीत बातों के बीच यहा खबर सुखद है की इंदौर विधान सभा क्रमांक 5 की जनता ने प्रत्याशियों को वोट मगाने ना आने का बकायदा अभियान चलाया है। उन्होने बैनर बनाकर उस पर लिखा है कि पहले 15 सालों के विकास का हिसाब दें नही तो ना आएं और अपमानित होने से बचे.सलाम मतदाता सलाम
जीएल पुणतांबेकर सागरविस्तार से पढ़ें..........
Labels:
Punatambekar,
मुद्दे की बात
Subscribe to:
Posts (Atom)