Stories

Showing posts with label PublicBoltaHai. Show all posts
Showing posts with label PublicBoltaHai. Show all posts

अप्रैल फूल यानी मूर्ख बनाने का बारह मासी त्यौहार

 निर्लोभ मूर्ख बनाने की प्रथा
एक अप्रैल को अब मूर्ख दिवस कहने की परम्परा पर थोड़ा गौर फरमाने की जरूरत है। इस दिन की  परम्परा की खास विशेषता थी, मूर्ख बनने वाले की नादानी या सीधा सरल होना तथा बनाने वाले का उतना ही चतुर और व्यत्युत्पन्नमति के गुणो के से लवरेज होना।
विस्तार से पढ़ें..........

युवा सृजन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित पारस सकलेचा

MkW- th-,y-iq.krkEcsdj]jhMj] okf.kT; foHkkx]MkW- gjhflag xkSj fo'ofo|ky;]lkxj ¼e-iz-½


यदि आप मध्यप्रदेश विधानसभा के रतलाम से निर्दलीय विधायक पारस सकलेचा के मिशन और उस पर उनके पिछले ३२ वर्षो की अथक यात्रा के बारे में नहीं जानते तो आप एक बड़ी सकारात्मक खबर से महरूम हो जायेंगे। आज जब हम सुबह से शाम से हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं और उनके अपराधियों के साथ बच निकलने की खबरों से लगभग हताश सा अनुभव करते है तब यह सुखद खबर कि कोई स्वार्थ के स्थान पर निःस्वार्थ, स्वहित के स्थान पर लोकहित और समाज को लूटने की जगह समाज को बाँटने मे लगा है तब यह बड़ा सुकून देना वाला है।
विस्तार से पढ़ें..........

सरकार हड़ताली शिक्षकों की जगह युवा बेरोजगारों को नौकरी दे.

मप्र मे पिछले दो हफ्तों से महाविद्यालयों के शिक्षकों की हड्ताल चली आ रही है। इसमें करीब 7 हजार शिक्षक शामिल हैं। छठवें वेतन मान की मांग को लेकर चल रही इस हड्ताल की वजह से महाविद्यालयों मे पढ़ाई पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है। हालांकि यह सच भी अब किसी से छुपा नहीं है कि ये शिक्षक इतना अच्छा नहीं पढ़ाते हैं कि जिससे बच्चे अच्छे नंबरों से पास हो सकें।
इस सिलसिले मे आम जनता को यह बताया जाना चाहिए कि हड़ताल कर रहे कॉलेजों के शिक्षकों को हर माह करीब 40 हजार रूपए वेतन मिलता है। वेतन के अलावा ये उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर व परीक्षाओं मे ड्यूटी करके भी पैसा बनाते रहते हें।
लेकिन इनकी पैसे की भूख अभी शांत नहीं हुई है। इन्हें इस बात से कोई लेना देना नहीं है इनकी हड़ताल से जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है उनमे से अधिकांश विद्यार्थियों के मां-बाप महज 1500 से 2000 रूपए मे परिवार चलाकर मुश्किल से बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठा पा रहे हें। क्या वे जीवन यापन नहीं कर रहे है।
मुझे तो ऐसा लगता है प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह इन सब हड़ताली शिक्षकों को बर्खास्त कर दे। साथ ही एक महीने के अंदर बर्खास्त शिक्षकों के स्थान पर प्रदेश के योग्य बेरोजगारो को इनसे आधे वेतन पर नौकरी पर रख ले। इससे सरकार के खजाने पर से बोझ भी घटेगा, बेरोजगारी कम होगी व युवाओं को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
इस प्रदेश की जनता को ऐसे शिक्षक नहीं चाहिए जो सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए विद्यार्थियों व सरकार को ही मुसीबत मे डाल रहे हैं। अगर सरकार के आश्वासन व बच्चो की पढ़ाई मे हो रहे हर्जा को ध्यान मे रखकर शिक्षक हड़ताल बंद नहीं कर सकते तो हमें भी ऐसे स्वार्थी शिक्षक नहीं चाहिए।

अंकुर श्रीवास्तव, एमआईजी-20 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, तिली रोड, सागर, मप्र
विस्तार से पढ़ें..........