Stories

Showing posts with label मुद्दे की बात. Show all posts
Showing posts with label मुद्दे की बात. Show all posts

वादों को नही भूले राघव जी

प्रदेश के वित्त मंत्री राघव जी ने अपनी सरकार का बजट पेश करते हुए हमेशा की तरह जो शायराना अंदाज दिखाया, वह उनके बजट के लिए बेमेल नहीं था। पिछली ६ जुलाई को केन्द्रीय बजट ने जिस प्रकार जनता को निराश किया उससे हटकर राघव जी अपने मुखयमंत्री के मिशन से मेल खाता बजट प्रस्तुत करने में सफल रहे। जनता का आर्शीवाद पुनः मिलने पर मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिन प्राथमिकताओं को तय किया था, राघव जी उसी की राजकोषीय व्यवस्था करते दिखे।
पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, ग्रामीण विकास तथा महिला सशक्तीकरण के जिस एजेण्डे पर चलकर शिवराज सिंह पुनः सत्ता में आये उसके लिए बजट समर्पित रहा। विकास के साथ सामाजिक न्याय के लक्ष्य को साधना आज की परिस्थितियों में जितना कठिन दिखाई दे रहा है, यह बजट प्रस्ताव उससे उबरने का एक सफल प्रयत्न रहा। यदि विभिन्न पक्षों की अपेक्षाओं की बात की जाये तो किसी भी बजट की आलोचना करने के लिए प्रर्याप्त कारण मौजूद होते है परन्तु विपरीत परिस्थितियों में संकल्पों से न डि गने की दृष्टि से यह बजट उत्तम कहा जा सकता है।
प्रदेश में विगत तीन वर्षो के सूखे और इस वर्ष की मानसून की अनिश्चितता के बीच राघव जी का बजट ग्रामीण विकास और समाज कल्याण को समर्पित होगा ऐसी उम्मीद थी और ऐसा हुआ भी। अपने ४३९४९.४३ करोड रूपयें के बजट में ३८५४८.७० करोड रूपयों की राजस्व प्राप्तियों का ७१.४७ प्रतिशत कर राजस्व से जुटाने का संकल्प उत्साहजनक है। जब केन्द्र सरकार का राजकोषीय घाटा ६.५ प्रतिशत के स्तर पर पहुॅच गया हो तब ५.५७ प्रतिशत की विकास दर हासिल करते हुए प्रदेश की राजकोषीय स्थिति को नियंत्रित रख घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के ३.०५ प्रतिशत पर रख पाना एक बड ी उपलब्धि है। चाहे सांकेतिक ही क्यों न हो परन्तु बजट में राजस्व आधिक्य का ऑकड ा यह तो बताता ही है कि राजकोषीय और बजट प्रबंधन अधिनियम २००५ के लक्ष्यों को टालने के स्थान पर यदि उन पर गंभीर हों तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते है।
मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शायद अपने पूर्ववर्ती दिग्विजय सिंह सरकार से यह सीखा है कि प्रदेश के ग्रामीण परिवेश में मूलभूत सुविधाओं के साथ कृषि विकास पर ध्यान केन्द्रित कर ही वे जनता के कोप भाजन से बच सकते है। वर्ष २००९-१० का यह बजट ऐसी ही सीख का दस्तावेज दिखाई देता है।
बजट में विद्युत क्षेत्र के लिए २८१७ करोड, ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए ७२८ करोड रूपयें के साथ १४ नये बिजली संयंत्र की स्थापना का लक्ष्य बिजली आपूर्ति के संकट के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है। कृषि को लाभकारी बनाने की संकल्पना को साकार करने के लिए सिचाई के लिए २४८५ करोड रूपयें, सूखा राहत के लिए ५८८ करोड रूपये, कृषि तथा मत्स्य क्षेत्र के लिए १६८६ करोड रूपयें का प्रावधान रखने के साथ ९० करोड रूपयें किसानो को गेहूँ पर बोनस देने के लिए रखे गये है।
हांलाकि केवल बजट आबंटन अनुकूल परिणामों की गारंटी नहीं देता परन्तु यह एक प्राथमिक तत्व तो है ही। इस बजट में किसानों को ऋण या ब्याज माफी की कोई बात न होना कुछ लोगों को अखर सकता है परन्तु इस प्रकार के खैराती उपायो से सम्पूर्ण वित्तीय स्थिति पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है और इसलिए अगर राघव जी ने इससे बचने का निर्णय लिया तो यह अधिक उचित है।
बजट मे यदि शिक्षा पर की गई इनायत की बात की जाये तो स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विस्तार पर अधिक जोर है, गुणवत्ता पर कम। प्रदेश में ६८४ प्राथमिक शालायें, २३३ नए हाईस्कूल, २०० नए छात्रावास, २०० मॉडल हाईस्कूल, जबलपुर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के लक्ष्य विस्तार के लिहाज से ठीक है परन्तु २८००० शिक्षाकर्मियों की भरती से शिक्षा में गुणवत्ता कैसे आएगी।
हर जिले में एक पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने के निर्णय के पूर्व प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के विस्तार की समीक्षा की जानी अधिक आवश्यक है। इस हेतु २६१ करोड का प्रावधान स्वागत योग्य है परन्तु यह किन मदो पर और किस प्रकार व्यय होगा, इस पर परिणाम निर्भर है।
यह आम धारणा है कि शिवराज सिंह चौहान की दूसरी पारी की सफलता उनके महिला सशक्तीकरण की योजना का फल है। अतः बजट में लाड़ली लक्ष्मी योजना को २७८ करोड रूपयें, जननी सुरक्षा योजना का विस्तार, ९६०० आंगनबाड ी केन्द्रो के लिए ३१० करोड रूपये तथा महिला एवं बाल विकास के लिए १६५५ करोड रूपये का प्रावधान अपने महिला मतदाताओं के लिए एक आभार ज्ञापन लगता है।
इसके अतिरिक्त ६ तथा ९ वी की सभी वर्ग की छात्राओं के लिए निःशुल्क साईकिल वितरण हेतु ६८ करोड का प्रावधान भी इसी लक्ष्य का भाग लगता है। राघव जी ने प्रणव दा के समान अपने चुनावी वादों को निपटाने में टालमटोल न करते हुए सस्ती दरो पर गेहूँ, चावल देने के लिए २४० करोड रूपये का प्रावधान यह बताता है कि वे चुनावी वादो को निबाहना जानते है। बजट में जल संकट के लिए नर्मदा जल योजना पर ४०० करोड रूपये तथा ग्रामीण पेयजल के लिए २६३ करोड रूपये की व्यवस्था करना तो उचित है परन्तु नगरीय जल प्रदाय के लिए २२ करोड रूपये तो ऊॅट के मूहॅ में जीरा है।
सड को के लिए ६४८८ करोड रूपये, राजीव गांधी स्वास्थ्य मिशन के लिए ९६२ करोड रूपये और गरीबों की चिकित्सा के लिए ३० करोड रूपये का प्रावधान बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक कल्याण की दिशा में उठा एक सही कदम है।
राघव जी ने बजट में नगर पालिकाओं के लिए १९०० करोड रूपये का जो आबंटन किया है उसमें ऐसा लग सकता है कि मंत्री जी ने यह प्रस्ताव आगामी चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को रिक्षाने के लिए किया हो परन्तु हमारे नगरीय निकायों की हालत तो ऐसी है कि यह प्रावधान भी नाकाफी लगता है। जहॉ तक औद्योगिक विकास का प्रश्न है, प्रदेश का देश में छठवें स्थान पर होने का राघव जी ने जो उल्लेख किया है। उसी दृष्टि से आगे की योजना के लिए कोई विस्तृत रोड मेप नहीं दिया गया है। शायद वे अपने निवेश सम्मलेनों के परिणामों के प्रति अधिक आश्वस्त होगे। बजट में वैट कर की दरो में जो थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है वह भी कमजोर वर्ग को लाभ मिल सके इसी दृष्टि से किया गया है परन्तु यदि विपक्षी विधायकों की पेट्रोल, डीजल पर कर कम करने की माँग जिसमें जनता का भी व्यापक हित था, मानी जाती तो वह राजनैतिक और आर्थिक दोनो दृष्टि से लाभदायी होता। बजट में कर प्रशासन में सुधार लाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की बात भी कही गयी है। इससे करदाताओं और प्रदेश के राजस्व दोनों को लाभ होगा।
जहॉ तक केन्द्र सरकार का दोहरे वस्तु एवं सेवा कर को २०१० से लागू करने के प्रस्ताव का प्रश्न है, राघव जी ने इसके आधार, प्रस्तावित दर तथा संवैधानिक स्थिति के बारे में जो आपत्तियॉ दर्ज की और सुक्षाव दिए, वे काबिले-गौर है। वास्तव में इसके लिए अभी तक पूर्ण तैयारी नहीं हुई है इसलिए दो वर्ष का और समय तथा केन्द्र द्वारा प्रायोगिक स्तर पर इसे पहले लागू कर परिणामों की समीक्षा का वित्तमंत्री का सुक्षाव उपयुक्त जान पड़ता है।
बजट में वित्तमंत्री तमाम वित्तीय सीमाओं के बाद भी अपने कर्मचारियों को नही भूले। उन्हे जुलाई से ४ प्रतिशत का मंहगाई भत्ता दिया गया है तथा पेंशन तथा पंचायत कर्मियों के वेतन भी बढ ाया गया है। ऐसा करते समय उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि छठवें वेतनमान का लाभ देने के कारण इस मद में ६५ प्रतिशत व्यय बढ गया है। यह वित्तमंत्री द्वारा कर्मचारियों को इशारा है कि उन्हे अपनी मांगो के संदर्भ में कुछ इंतजार कर सरकार का सहयोग करना चाहिए।
इस प्रकार राघव जी द्वारा प्रस्तुत अपने छठवें बजट की दिशा कृषि शिक्षा तथा समाज कल्याण की तरफ इस प्रकार मुड ी हुई है कि जनता को उनसे कोई बड ी शिकायत नहीं हो सकती है। यदि कुछ अपेक्षाएं पूरी नहीं हो सकी है तो यह बजट उनके प्रति निराश भी नहीं करता। वित्तमंत्री के बजट भाषण का आखिरी शेर यही तो कहता था।

डॉ. जी.एल. पुणताम्बेकर रीडर, वाणिज्य विभाग डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर विस्तार से पढ़ें..........

महंगाई तथा महंगाई की दर का विरोधाभास

महंगाई तथा महंगाई की दर का विरोधाभास आज पूरी नग्नता के साथ हमारे सामने उपस्थित हुआ है। इस दर के बढ़ने और घटने दोनों पर उपभोक्ता त्रस्त रहा और सरकार हलाकान। पिछले वर्ष अगस्त में जब मुद्रास्फीति की दर 13 प्रतिशत के स्तर को छू रही थी, तब भी सरकार की परेशानी पर बल पड़ रहे थे और जब यह धराशयी होकर विगत 32 वर्षो का रिकार्ड तोड़कर 1.81 प्रतिशत के न्यूनतम स्तर पर आ गई, तब भी सरकार मंदी के भय से गहरी चिंता में है।
हालांकि सरकार यह नहीं मान रही और उसके सामने बड़ी चिंता शक्कर, दालें तथा तेल जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से उपभोक्ता की परेशानी की है। यह विचित्र विरोधाभास नहीं तो क्या है कि एक ओर महंगाई की दर घट रही है और दूसरी ओर उपभोक्ता को कोई राहत नहीं मिल रही है। इन परस्पर विरोधी परिस्थितियों में अपनी मौद्रिक नीति तथा दूसरे उपायों की उठा-पटक से सरकार जो कुछ कर रही है, राहत कम, हवा में डंडा घुमाना अधिक लग रहा है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर सुब्बाराव कह रहे हैं कि महंगाई की दर में इस गिरावट को केवल सांख्यकीय महत्व है। यदि यह सच है तो यह सांख्यकी के प्रति अब तक के अविश्वासों का एक नया पहलू है। शून्य से भी नीचे आई महंगाई की दर के बाद भी आम जनता को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए लगातार अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है तो क्या यह साबित नहीं करता है कि हमारी अर्थिक नीतियों को निर्धारित वाले सांकेतक बड़े संशोधन की मांग करते हैं। महंगाई की दर के इस विरोधाभास को समझने के लिए पहले महंगाई की दर मापने की वर्तमान व्यवस्था को समझना आवश्यक है।
मुद्रास्फीति अर्थात महंगाई की दर को मापने की दो विधियां चलन में हैं, जो थोक मूल्य सूचकांक तथा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के रूप से जानी जाती है। थोक मूल्य सूचकांक निर्धारित वस्तुओं (भारत में 437 वस्तुओं) के समूहों के थोक बाजार के मूल्यों का औसत है, जबकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक उपभोक्ता द्वारा उपभोग की गई निश्चित वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य का औसत है।
भारत में मुद्रास्फीति की दर थोक मूल्य सूचकांक से साप्ताहिक आधार पर निकाली जाती है, जबकि अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, केनेडा तथा चीन आदि देशों में इसके लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का सहारा लिया जाता है। भारत में भी अनेक अर्थशास्त्री उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को अपनाने के पक्षधर हैं, क्योंकि यह अंतिम उपभोक्ता द्वारा चुकाए गए मूल्य में वृद्धि को प्रदर्शित करता है।
परंतु सरकार का तर्क है कि देश में औद्योगिक श्रमिकों, शहरी क्षेत्र के कर्मचारियों, कृषि तथा ग्रामीण श्रमिकों के लिए चार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक चलन में है, जिसके चलते इस आधार पर मुद्रास्फीति का मापन नई समस्याएं पैदा करेगा। यह तर्क कुछ हद तक सही हो सकता है, परंतु वर्तमान व्यवस्था में यदि यह दर 13 प्रतिशत से घटकर शून्य से नीचे आने के बाद भी उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत न मिल रही हो तो क्या ऐसे संकेतकों में संशोधन अपरिहार्य नहीं हो जाता? निश्चय ही यह आवश्यक है।
अब प्रश्न यह है कि मुद्रास्फीति की दर उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले वास्तविक भार का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं करती? इसके बीच की खाई इतनी गहरी क्यों है? इस खाई का एक कारण तो इसकी गणना विधि में ही विद्यमान है। जिन 435 वस्तुओं के थोक मूल्यों के आधार पर इस दर की गणना की जाती है, उसे तीन भागों में बांटकर अलग-अलग भार दिया जाता है।
इनमें प्राथमिक वस्तुओं को 22।03 प्रतिशत, ईधन, शक्ति, विद्युत तथा लुब्रीकेंट वस्तुओं को 14।23 प्रतिशत तथा तीसरे भाग में निर्मित वस्तुएं शामिल की जाती हैं, जिन्हें सर्वाधिक 63.74 प्रतिशत भार मिला हुआ है। इन तीनों भागों में शामिल वस्तुओं के भी अपने-अपने भार हैं।
अब यदि अधिक भार वाली वस्तुओं के दाम थोड़े से भी बढ़े तो वह स्फीति को अधिक बढ़ा देते हैं और कम भार वाली वस्तुओं के दाम अधिक बढ़ने पर भी यदि अधिक भार वाली वस्तुओं के दाम कम हो जाते हैं तो औसत वृद्धि नकारात्मक हो जाती है। इसके अतिरिक्त महंगाई की दर वास्तविक महंगाई में अंतर का एक कारण यह भी है कि इस सूचकांक में शामिल 435 में से 100 से अधिक वस्तुएं आज उपभोग की दृष्टि से चलन में नहीं हैं, जो दर को अनावश्यक रूप से प्रभावित करती हैं।
इस गणना में भी 1993-94 वर्ष की थोक श्रृंखला को आधार बनाया जा रहा है, जो अपनी प्रासंगिकता खो चुका है। यद्यपि सरकार इसे बदलकर 2003-04 करने तथा 435 के स्थान पर 980 वस्तुएं शामिल करने की कवायद कर रही है, परंतु इसके बाद भी ये उपभोक्ता की जेब पर पड़ने वाले वास्तविक दबाव का प्रतिनिधित्व करेगा, इसमें संदेह है। मुद्रास्फीति की दर उपभोक्ता पर पड़ने वाली महंगाई की मार का सही प्रतिनिधित्व करे, इसके लिए अब नए सिरे से विचार होना चाहिए।
एक विकल्प यह हो सकता है कि हम अर्थशास्त्र के सामान्य सिद्धांत के अनुरूप आवश्यक, आरामदायक और विलासिता की उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं की सूची बनाकर उनके फुटकर मूल्यों को शामिल करते हुए एक नए सूचकांक को विकसित करना चाहिए, जिसमें आवश्यक वस्तुओं के लिए सर्वाधिक भार दिया जाए।
यह सूचकांक इस प्रकार बनाया जाना चाहिए कि इसका पहला भाग गरीब वर्ग पर, दूसरा भाग मध्यम वर्ग पर और तीसरा भाग उच्च मध्यम एवं उच्च वर्ग पर महंगाई के असर का आंकलन कर सके। ऐसा होने पर न केवल मौद्रिक नीति, वरन राजकोषीय नीति के साथ वस्तुओं के उत्पादन और वितरण नीति को भी समेकित रूप से निर्धारित किया जा सकेगा।
केंद्र में बनी नई सरकार को मिला जनादेश विकास की नई इबारत लिखे, इसके लिए परंपरागत आर्थिक संकेतकों में आवश्यक बदलावों की पहल होनी चाहिए। क्या नई यूपीए सरकार की आर्थिक ब्रिगेड ऐसा कर सकेगी?

डॉ। जी. एल. पुणतांबेकर रीडर, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागरविस्तार से पढ़ें..........

पत्रकारिता पर संकट


जनसत्ता से साभार





विस्तार से पढ़ें..........

व्यवस्था मैं बदलाव है काले धन पर रोक का उपाय

कोई बड़ी उम्मीद भले ही न हो परन्तु मुद्दे-विहीन लगने वाले इस लोकसभा चुनाव में काले धन का चर्चा में आना ही सुकून देने वाली बात मानी जा सकती है। चुनावी-घोषणापत्रों की औपचारिकता, चुनावी वादों की अगम्भीरता तथा आम जनता की उदासीनता के माहौल में भी कुछ न कुछ अच्छा घटते रहना नाकाफी होते हुए भी निराशा की धुंध को कम करने वाला तो है ही।
हाल ही में समाजवादी जनपरिषद जैसे संगठनों, कम्यूनिष्ट पार्टी तथा भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी, बाबा रामदेव और राम जेठमलानी जैसी हस्तियों ने जिस काले धन के विरूद्ध संघर्ष का निनाद किया है, वह मुख्यतः स्विस बैकों में भारतीयों के जमा धन के सम्बन्ध में देश के भीतर काले धन की जो समानान्तर अर्थव्यवस्था है, उसके प्रति इन सूरमाओं का नजरिया और व्यूह रचना अभी स्पष्ट नहीं है।
गोया, इनका आपस में कोई सम्बन्ध ही न हो। क्या हम देश में काले धन की पैदावार बन्द करने की व्यवस्था किये बिना स्विस बैंक से काला धन लौटाने का कहने का नैतिक भूल नहीं कर रहे हैं? खुदा के लिये यह मान भी लें कि ऐसा होगा, तो वह काला धन फिर से किसी सुरक्षित स्वर्ग में नहीं जाएगा, इसकी क्या गारंटी है? हर्षद मेहता ने जेल जाते समय बडे मार्के की बात कही थी कि ÷÷मेरा सारा धन जप्त कर लो, जेल से बाहर आऊंगा तो इससे ज्यादा कमा लूंगा''।
यह सत्य और घोटालेबाजों का ऐसा अखण्ड विश्वास यह बताता है कि काले धन के ब्रह्यराक्षस से निपटने के लिये चुनावी स्टंट, कानूनी उलझाव एवं बौद्धिक जुगाली से परे हटकर कुछ ठोस करने की जरूरत है।
मूलतः काले धन का स्रोत ÷÷भ्रष्टाचार'' हमारी व्यवस्था में इस प्रकार गहरे पैठ गया है कि इससे मुक्ति दिलाने के किसी भी संकल्प पर सहसा विश्वास नहीं होता। भ्रष्टाचारी मलाई में हिस्सेदारी का विशाल नेटवर्क, इस सम्बन्ध में किये जाने वाले संघर्षों के खिलाफ भ्रष्टाचारियों के एकजुट षडयंत्र तथा बेहद सुस्त न्याय व्यवस्था ने अभी तक निराश ही किया है।
यद्यपि केवल इस कारण से इस महत्वपूर्ण मसले को भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता तथापि संकट के व्यवहारिक समाधान के लिये उन सभी बिन्दुओं पर गहराई से विचार होना चाहिये जिनके कारण यह मर्ज लाइलाज दिखाई दे रहा है।
यदि इस मुद्दे के चर्चा में आने की बात की जाए तो स्विस बैंक में दुनिया भर के भ्रष्टाचारी अपनी काली कमाई रखते हैं, यह कोई रहस्य नहीं है। स्विस बैंक ने अपने खातेदारों से सम्बन्धित जानकारियों को गोपनीय रखने की जो व्यवस्था पिछले तीन सौ वर्षों से बना रखी है, उसने भ्रष्टाचारियों को आकर्षित किया है। अभी हाल ही में अमेरिका ने दवाब बनाकर अपने देश के कुछ खातेदारों की जानकारी हासिल करने में सफलता अवश्य पाई है परन्तु इन स्वर्गों के समाप्त होने के मामले में अभी दिल्ली दूर है। जी-२० देशों के संगठन की वैश्विक आर्थिक संकट पर हुई हाल की बैठक में भी स्विस बैंक में जमा कर चोरों की राशि, और कर व्यवस्था से बचने के लिये स्वर्ग बने लगभग ७० देशों पर लगाम कसने का संकल्प लिया गया है परन्तु इसमें कितनी सफलता मिलती है यह अभी देखना बाकी है।
यदि आकड़ों के लिहाज से देखें तो स्विस बैंक एसोसियेशन की वर्ष २००६ की रिपोर्ट भारत के लिये शर्मसार करने वाली है इस रिपोर्ट के मुताबिक ५ सबसे बड े जमाकर्ता देशों में भारत का पहला स्थान है और उसके लगभग १४५६ अरब डॉलर (लगभग ७०लाख करोड रूपये) इन बैंकों में जमा हैं। अब यह राशि १८९१ अरब डॉलर होने का अनुमान है। इस रिपोर्ट के अनुसार बाकी के ४ देशों रूस, इंग्लैण्ड, यूक्रेन और चीन के खाताधारकों की कुल जमा राशि केवल १०५६ अरब डॉलर होना यह दर्शाता है कि अकेले भारत का हिस्सा ही चारों देशों से अधिक है।
यह राशि देश के कुल विदेशी कर्ज का १३ गुना है। यदि वादे के मुताबिक वास्तव में इस राशि को वापिस लाया जा सके तो देश का विदेशी कर्ज २४ घंटे के अंदर चुकाया जा सकता है और यदि शेष राशि के केवल ब्याज की गणना की जाये तो वह देश के वार्षिक बजट से भी अधिक होगा। यह आकलन तो केवल स्विस बैंक में जमा केवल काले धन के सम्बंध में है जो बडे अधिकारियों, राजनेताओं और उद्यमियों की कारगुजारियों का परिणाम है। यदि देश में भ्रष्टाचारियों द्वारा जमा काले धन को भी इसमें जोड दिया जाए तो इसका आकार दुगुना हो सकता है।
पूर्व सर्तकता आयुक्त एन।बिठ्ठल ने भारत में सकल घरेलू उत्पाद के ४० प्रतिशत के बराबर काले धन का अनुमान लगाया था। पिछले ५ वर्षों में यह राशि बड़ी ही होगी। अभी हाल ही में ट्रांसपेंरेंसी इन्टरनेशनल ने भारत में छोटे स्तर के भ्रष्टाचार का जो अनुमान प्रस्तुत किया था उसके अनुसार एक वर्ष में देश के गरीब लोगों ने कुल ८८३ करोड रूपये की छोटी-छोटी रिश्वत दी जिसमें २२१ करोड रूपये के साथ पुलिस विभाग प्रथम स्थान पर था। यह स्थिति देश में भ्रष्टाचार के विस्तार और कुल काले धन के भयावह आकार का स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करती है। यह प्रमाण है कि १९४७ के बाद देश में गरीबों के नाम पर चली योजनाओं का क्रियान्वयन कैसा हुआ है? इस भ्रष्ट व्यवस्था ने हमारे सारे विकास प्रत्यनों को तो बर्बाद किया ही है साथ ही हमारे राष्ट्रीय चरित्र को जिस प्रकार दूषित किया है उसने संघर्ष की सभी पगडंडियाँ बंद हो रही हैं। हम समझौतावादी होते गए और भ्रष्टाचारी मजबूत और निर्द्वन्द्व। इस माहौल में स्विस बैंक से काला धन लाने का ताजा प्रयास कितना कारगर होगा। यह अभी देखना बाकी है।
जहां तक भाजपा के वादे की बात है तो सत्ता में आने और वह भी पूर्ण बहुमत में होने पर ही इस सम्बंध में उसकी कोई नैतिक जिम्मेदारी बन सकती है और इसकी कोई सम्भावना अभी दिखाई नहीं देती। इस लिहाज से आडवाणी बड े सुरक्षित हैं। आजतक धारा ३७० और राममंदिर के वादे से भी तो वे इसी के चलते बचते आ रहे हैं। रही बात जनहित याचिका की, तो सुप्रीम कोर्ट का कोई भी फैसला आए, कानूनी दावपैंचों से तो सीधे-सपाट मामले वर्षों तक न्यायालय में उलझे रहते हैं तो यह तो बडा पेचीदा मसला है।
तब क्या हम यह माने की इस लोकसभा चुनाव से बोतल से बाहर निकला काले धन का यह जिन्न फिर बोतल में बन्द हो जाएगा? क्या भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्षों की यही नियति है? नहीं, यदि संकल्प सच्चा हो तो रास्ते निकल सकते हैं। कुछ रास्ते कानूनी दावपैचों की जगह व्यवस्था बदलकर ज्यादा आसानी से निकलते हैं। ऐसा ही एक रास्ता औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के एक छोटे उद्यमी और इंजीनियर अनिल बोकिल ने एक अकादमिक सम्मेलन में नई कर व्यवस्था का विचार रखकर सुझाया था।
उन्होंने जो व्यवस्था सुझाई उससे काला धन पूरी तरीके से समाप्त होकर सरकार की आय को कई गुना बढ़ाये जा सकने का आकलन उन्होंने प्रस्तुत किया था उन्होंने इसे ÷÷ट्रांजेक्शन टैक्स सिस्टम'' कहा जिसके अनुसार देश में आयात-निर्यात कर को छोड कर सभी स्तरों के करों को समाप्त कर केवल ÷÷ट्रांजेक्शन टैक्स'' लगाया जाए। इसके लिये उन्होंने २००० रू। से ऊपर राशि प्राप्ति के बिन्दू पर न्यूनतम (५ः) कर लगाकर केन्द्र तथा राज्य सरकार और स्थानीय सरकार की राजस्व प्राप्तियों को १० गुना बढ ाये जा सकने की बात की और वह भी बिना किसी संग्रहण लागत के।
इसके लिये उन्होंने २००० रूपये से ऊपर के सभी व्यवहार सख्ती से चैक द्वारा करने की व्यवस्था बनाना आवश्यक बताया। बैंक सीधे न्यूनतम कर की राशि काटकर चैक प्राप्त करने वाले के खाते में शेष राशि हस्तांतरित करे और कर की राशि को निर्धारित दर से केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय और बैंक चार्जेस के खाते में हस्तांतरण करे। इसके लिये उन्होंने मौद्रिक व्यवस्था में भी बदलाव सुझाया और सबसे बड ा नोट ५० रूपये का रखने की सलाह दी।
५ वर्ष पूर्व के देश में चलन में मुद्रा के आधार पर जो गणना उन्होंने प्रस्तुत की थी उसके अनुसार तीनों ही करों पर राजस्व में १० गुना वृद्धि होने का अनुमान बताया था। उन्होंने ÷÷ट्रांजेक्शन टैक्स'' के माध्यम से देश में एक ईमानदार कर व्यवस्था के आगाज का आव्हान किया था। केन्द्र सरकार ने अप्रैल २०१० से वस्तु और सेवा कर लगाने का जो प्रस्ताव किया है उसमें इस कर व्यवस्था की कुछ विशेषताऐं हैं परन्तु अनिल बोकिल द्वारा प्रस्तावित व्यवस्था की विशेषता यह है कि यह स्वयं संचालित है जबकि जी.एस.टी. ऐसी नहीं है।
यह सम्भव है कि अनिल बोकिल द्वारा प्रस्तावित व्यवस्था को व्यवहार में लाने में परेशानियाँ आए परन्तु जनता को विश्वास में लेकर, तकनीक का बेहतर उपयोग कर तथा इस प्रस्ताव में आवश्यक संशोधन कर इसे लागू किया जा सकता है। देश के कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें व्याप्त भ्रष्टाचार तकनीक का बेहतर उपयोग करने से नियंत्रित हुआ इसलिये अनिल बोकिल का प्रस्ताव काबिले गौर है और इस नूतन विचार पर पर्याप्त चिंतन होना चाहिये।
यदि यह व्यवस्था देश के काले धन को मिटाने में उपयोगी हो तो फिर स्विस बैंक में पैसा जाने रास्ता पहले बंद होगा जो इस संकल्प का प्राथमिक कार्य होना चाहिये। इसके बाद स्विस बैंक से पुराना जमा धन निकालना भी सहज हो सकता है। आडवाणी जी और जो दूसरे लोग इस संघर्ष में लगे हैं उन्हें व्यवस्था परिवर्तन के विकल्पों पर भी विचार करना चाहिये अन्यथा सारी कवायद बौद्धिक जुगाली से अधिक कुछ नहीं होगी।

डॉ. जी.एल.पुणताम्बेकर रीडर, वाणिज्य विभाग डॉ. हरीसिंह गौर वि.वि.,सागर
विस्तार से पढ़ें..........