Stories

Showing posts with label काव्य-रस. Show all posts
Showing posts with label काव्य-रस. Show all posts

बहुरूपिए


कल जो शोले बरसा रहे थे।
वही अब आग बुझा रहे हैं।।
कल वे जख्मों के सौदागर थे।
वो आज मरहम बेच रहे हैं।।
मुनाफा कल भी उनका था।
मजे कल भी उन्हीं के होगें।।
तरस उन तमाशाबीनों पे है।
जो फकत ताली पीट रहे हैं।।
जीएल पुणतांबेकर, वाणिज्य विभाग, सागर विश्वविद्यालय
विस्तार से पढ़ें..........

अनुबंध


रात्रि जागरण के उस क्षण में
समय शिला पर लिखे प्यार का

हमने जो अनुबन्ध किया है
उनकी कौन गवाही देगा ?

त्रिभुवन का वह राज्य कहां है ?
आशाओं ने प्रश्न किए हैं
स्वप्न स्वर्ग की लिए लालसा
सावन सूखा चला गया है
राधा के आंचल मे छिपकर
किस कृष्णा को जाना होगा

हमने जो अनुबन्ध किया है

उनकी कौन गवाही देगा ?

एक किरण बन गई चन्द्रमा
अंतर्मन आकाश मे
आधा पहर पूर्णिमा होगी
आधा पहर अमावस्या
उजली चमकीली रातों में
शरद पूर्णिमा के अमृत का
हमने जो अनुबन्ध किया है

उसकी कौन गवाही देगा ?

कितनी शर्तें रखी हैं तुमने
कितने नियम बनाए हैं
संविधान को इस रचना में
कितने जन्म लगांएं हैं
छह ऋतुओं के उपादान से
संविधान मे संशोधन का
हमने जो अनुबन्ध किया है
उसकी कौन गवाही देगा ?


केदार साथी
कटरा बाजार, सागर मप्र
विस्तार से पढ़ें..........