मिथलेश शरण चौबे
यदि कोई अप्रत्याशित बवंडर नहीं आता तो केंद्र की वर्तमान यूपीए सरकार पांच साल तक राज करेगी और अगले लोकसभा चुनाव 2014 में ही होंगे|इस अवधि में भले ही मंहगाई आम जनता का जीना और भी मुश्किल कर दे,किसानों की आत्महत्याएं और बढ़ने लगें,2 जी -कामनवेल्थ घोटालों से भी बड़े भ्रष्टाचार के खेल बढ़ते चले जाएं,जनता के बीच से उठी सामाजिक परिवर्तन की आवाजों का तानाशाहीपूर्वक दमन भी सरकार के चतुर मंत्रियों और पार्टी के बड़बोले घोषित-अघोषित प्रवक्ताओं द्वारा किया जाता रहे लेकिन सरकार चलती रहेगी| इसे चाहे लोकतंत्र की मजबूरी कहा जाए या भारतीय जनता की नियति कोई फर्क नहीं पड़ता|
