Stories

Point Of View-क्यों गए आनन फानन में मेनन ?

सागर वौच @ भाजपा के संगठन महांमत्री के ओहदे पर  पांच साल से अधिक अर्से से काबिज अरविंद मेनन का पद से आनन- फानन में चला जाना कई लोगों के गले नहीं उतर रहा  है। उनकी अगुवाई में भाजपा लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही थीं। रतलाम और बोहरीबंद जैसे उपचुनावों के अपवादों को छोड़़ दिया जाए तो मेनन ने साम, दाम, दंड भेद की कार्यशैली को अपनाते हुए शिवराज सिंह चौहान का सिर नीचे नहीं होने दिया।
विस्तार से पढ़ें..........

Issue-म0प्र0 स्थापना दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान और हमारे कर्तव्य

                                    ( संतोष गंगेले  )
          परमाणु परीक्षण से लेकर मंगलयान की यात्रा से हमारा नाम विष्व पटल पर रोषन हुआ । जिसका श्रेय हमारे महानतम विज्ञानिकों को जाता है । हमारे विज्ञानिकों का कार्य कर्मठता के साथ श्रेष्ठ आचरण को दर्षाता हे । उनकी लगनषीलता  रातदिन की मेहनत से ही हमने आई टी के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है ।
विस्तार से पढ़ें..........

Movie Review-डकैत तो संसद में बैठे हैं, मैं तो बागी हूं

बैनर : यूटीवी मोशन पिक्चर्स निर्माता : रॉनी स्क्रूवालानिर्देशक : तिग्मांशु धुलिया 
संगीत : अभिषेक रे  कलाकार : इरफान खान, माही गिल, विपिन शर्मा, जाकिर हुसैन

आज फिल्मी पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म पान सिंह तोमर ऐसे नौजवान की कहानी, जो गरीबी के कारण फौज में भर्ती होता है, भूख मिटाने के लिए रेस के ट्रैक पर दौड़ता है, देश के लिए मेडल जीतता है, लेकिन फिर अचानक बंदूक उठाकर डाकू बन जाता है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर अधारित है।
विस्तार से पढ़ें..........

अकेला मनुष्य

मिथलेश शरण चौबे
 साभार  जनसत्ता - रविवारी , 23  अक्टूबर 2011 में प्रकाशित
सामाजिक धार्मिक राजनैतिक
प्राणी रहते हुए मनुष्य
आर्थिक भौगोलिक जैविक दार्शनिक
प्राणी भी रहता रहा
बहुत सारे और भी प्राणी हुआ वह
अकेला मनुष्य
बहुत पहले नहीं रहा
बहुत पहले उसने अपने
स्वतंत्र मनुष्य होने की
एकमात्र शाश्वत आकांक्षा
लगभग खो दी

विस्तार से पढ़ें..........

आओ प्रधानमन्त्री बनना खेलें

 मिथलेश शरण चौबे
 यदि कोई अप्रत्याशित बवंडर नहीं आता तो केंद्र की वर्तमान यूपीए सरकार पांच साल तक राज करेगी और अगले लोकसभा चुनाव 2014 में ही होंगे|इस अवधि में भले ही मंहगाई आम जनता का जीना और भी मुश्किल कर दे,किसानों की आत्महत्याएं और बढ़ने लगें,2 जी -कामनवेल्थ घोटालों से भी बड़े भ्रष्टाचार के खेल बढ़ते चले जाएं,जनता के बीच से उठी सामाजिक परिवर्तन की आवाजों का तानाशाहीपूर्वक दमन भी सरकार के चतुर मंत्रियों और पार्टी के बड़बोले घोषित-अघोषित प्रवक्ताओं द्वारा किया जाता रहे लेकिन सरकार चलती रहेगी| इसे चाहे लोकतंत्र की मजबूरी कहा जाए या भारतीय जनता की नियति कोई फर्क नहीं पड़ता|
विस्तार से पढ़ें..........

कैसे जुड़े बिखरें आन्दोलन के तार ?

    बाबा रामदेव के अनशन का नाटकीय अंत हो गया पर अभियान जारी रहने के बयान आ रहे है। यह कैसे होगा, इसका खुलासा होना बाकी है। इधर अण्णा, जो बाबा के समर्थन में जन लोकपाल बिल के अपने मुद्‌दे को नेपथ्य में ले जाकर कूद पडे थे, अब बाबा को आन्दोलन चलाने के गुर सीखने की सलाह दे रहे है।
विस्तार से पढ़ें..........

हसन अली की अंधी गली


सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हसन अली के मामले में सख्त रवैया अपनाते ही वर्षों से मंथर गति से जांच करनेवाले प्रवर्तन निदेशालय ने हसन अली की मुश्कें कस दीं. पिछले दो दिनों से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि हसन अली पर क्या मामला दायर किया जाए? हसन अली को सर्वोच्च न्यायालय की भृकुटी टेढ़ी होते ही सोमवार को उसके पुणे स्थित बंगले में दबोच लिया गया.
विस्तार से पढ़ें..........

मप्र का बजट 2011: गैर जरूरी वस्तुओं पर कर राहतों का झुनझुना

लगातार आठवां बजट पेश करने के गौरव और आत्मविश्‍वास की अनुपस्थिति से के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री राघवजी ने वर्ष २०११-१२ के लिये जो बजट पेश किया उसमें वे वक्त की नजाकत से कन्नी काटते हुये नजर आये। पिछले कुछ समय से देश तथा प्रदेश की जनता राजनीति तथा प्रशासन तंत्र के जिस चरित्र को देख रही है, उसमें बजट के प्रति अपेक्षाओं में खासा बदलाव ला दिया है।
विस्तार से पढ़ें..........

विदेशों से काला धन देश में लाने से सरकारों की छवि सुधरेगी

भ्रष्‍टाचार और कर चोरी से उपजे काले धन के दैत्य के सामने असहाय लग रही सरकार आत्मरक्षा में ''काले धन को सफेद'' करने की योजना प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड विदेशों में जमा उस काले धन पर कर अदा करने के बाद उसे भारत लाने की योजना बनाने में जुटा है।
विस्तार से पढ़ें..........

जनगणना मे जाति

जाति बहुत बाद में बनी । आदिम मनुष्य सबसे पहले अपने स्थान के कारण अन्य जगहों के मनुष्यों से अलग रहा । जैसे-जैसे आबादी और समझ का विस्तार हुआ मनुष्य को अलग-अलग वर्गीकृत करने के कारण बनते चले गये। बुद्धि और कुछ भले न करवाये वह अहंकार और अलग शक्ति का मार्ग जरूर प्रद्गास्त करती है ऐसे ही मार्गों से कभी जाति नामक व्यवस्था जन्मी होगी यदि हम समाजशास्त्र की तकनीकी में न उलझें तो।
विस्तार से पढ़ें..........
विस्तार से पढ़ें..........

ई'संस्क़ति के शिखर पर दुनिया

ऐसा प्रतीत होता है आज दुनियॉं ''ई-संस्कृति'' के शिखर पर है।  विद्गव के अधिकांद्गा लोगों पर यह संस्कृति हावी होती जा रही है, जिसे आज की दुनियॉं में हल्की-फुल्की बातचीत कहा जाता है।  यह भारी तादात में बच्चों से लेकर प्रोढ़ वर्ग के लोगों में अपना विशेष स्थान बनाये हुए है।  
विस्तार से पढ़ें..........

मानस में भक्ति का स्वरूप

डॉ० अखिलेश्वर  प्रसाद दुबे,
 प्रोफेसर एवं अध्यक्ष,दर्शन -विभाग,डॉ० हरीसिंह गौर केन्द्रीय विद्गवविद्यालय,  सागर ,मप्र 

भारतवर्ष में समाज साधना, धर्म साधना और साहित्य साधना का इतिहास अति प्राचीन है। यहॉं ऋषि-मुनियों नीति नेताओं से लेकर कवियों तक, सभी ने गार्हस्थ जीवन को विशेष महत्त्व प्रदान किया है। इसका कारण यह है कि अन्य आश्रमों का यह आधार है। अन्य देशों  में भी गार्हस्थ जीवन महत्त्वपूर्ण है, किन्तु उसका संघटन वैसा नहीं है जैसा भारत में है। भारतवर्ष ने गार्हस्थ जीवन की गृह साधना को केवल लौकिक या भौतिक नहीं रखा। उसमें लोकोत्तर साधना की भी व्यवस्था रखी।
विस्तार से पढ़ें..........

जो नहीं है उसका क्या गम

    हालॉकि शमशेर  ने इस पंक्ति के आगे 'सुरुचि' शब्द रखा, हम जो चाहें वो रख सकते हैं। अपनी तरह से इसे आगे रचा जा सकता है, जाहिर है हमारे पास 'सुरुचि' तो लगभग नहीं है तो हम अपने अप्राप्त के दुख को ही यहाँ रख सकते हैं।
विस्तार से पढ़ें..........

माइक्रोफाइनेंस कम्पनियों पर सरकारी नकेल

''गरीबी'' के विरूद्ध संघर्ष के एक विचार का प्रयोग अपने उन्नति काल में ही अचानक संकट में फंस गया है। यह संकट है लघु वित्त (माइक्रोफाइनेंस) कंपनियों का। चिन्ताजनक यह है कि देश का जो राज्य आंध्रप्रदेश माइक्रोफाइनेंस के क्षेत्र में अगुआ होने का गौरव हासिल किए हुए था,
विस्तार से पढ़ें..........

भ्रष्टाचार पर हो निर्णायक प्रहार

भ्रष्टाचार के मुद्‌दे पर जिस निर्लज्जता और लाचारी का नजारा कॉमनवेल्थ गेम, आदर्श सोसायटी और २जी स्पेक्ट्रम घोटालों में देखने को मिल रहा है, वह ओबामा की अभूतपूर्व प्रशंसा के संदर्भ में एक चिंतनीय विरोधाभास है।
विस्तार से पढ़ें..........

मँहगाई की दर घटी है, मँहगाई नहीं

मँहगाई के सरकारी आँकड़ों का जो नया पैमाना जारी किया गया, उसके मुताबिक जुलाई माह में मँहगाई की जो दर ९.७८ प्रतिशत थी वह अगस्त में घटकर ८.५१ प्रतिशत रह गई है। हालॉकि खाद्‌य पदार्थो की मंहगाई दर बढ कर १५.१ प्रतिशत हो गई है जो जनता पर भारी है परन्तु थोक मूल्य सूचकांक तो १ प्रतिशत की कमी दिखा रहा है।  डॉ. जी. एल. पुणताम्बेकर
विस्तार से पढ़ें..........

सिखों ने मस्जिद के पुनर्निर्माण और इसे मुसलमानों को सौंपने का निर्णय लिया

 खबर किसी भी अखबार या चैनल में नजर नहीं आई
 साभार : खुशवंत सिंह ।  दैनिक जागरण
सैयद शहाबुद्दीन की साप्ताहिक पत्रिका द मिली गैजेट में संपादक जफरूल इस्लाम खान की एक रिपोर्ट छपी थी, जो मैं समझता हूं कि हमारी सभी भाषाओं के प्रत्येक राष्ट्रीय दैनिक की पहली खबर होनी चाहिए थी। किंतु अफसोस कि यह खबर किसी भी अखबार या चैनल में नजर नहीं आई।
विस्तार से पढ़ें..........

बिल गेट्‌स : मिशन को सलाम और सफलता की दुआएँ

 सूचना क्रांति के अग्रदूत  बिल गेट्‌स
माइक्रोसॉट के प्रेणता और सूचना क्रांति के अग्रदूत बनकर अकूत सम्पत्ति अर्जित करने वाले बिल गेट्‌स ने अपरिग्रह तथा लोक कल्याण के प्रति जिस समर्पण की मिसाल पेश की है वह स्तुत्य है।
विस्तार से पढ़ें..........

अप्रैल फूल यानी मूर्ख बनाने का बारह मासी त्यौहार

 निर्लोभ मूर्ख बनाने की प्रथा
एक अप्रैल को अब मूर्ख दिवस कहने की परम्परा पर थोड़ा गौर फरमाने की जरूरत है। इस दिन की  परम्परा की खास विशेषता थी, मूर्ख बनने वाले की नादानी या सीधा सरल होना तथा बनाने वाले का उतना ही चतुर और व्यत्युत्पन्नमति के गुणो के से लवरेज होना।
विस्तार से पढ़ें..........